12 साल की शादी टूटने के बाद भी एक्स-पति संग बढ़ी नजदीकियां, ईशा देओल बोले- मैं सिंगल हूं लेकिन...
Esha Deol On Co Parenting: हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड की जाने वाली अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी के साथ में शादी की थी। लेकिन 12 साल के बाद 2024 में उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद दोनों कई बार साथ में भी नजर आए।

एक्स पति को लेकर कही ये बात
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि ईशा देओल की पिछले महीने एक्स पति भरत तख्तानी के साथ में एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें दोनों साथ में पार्टी करते हुए नजर आए और अब ईशा देओल ने अपने एक्स हस्बैंड के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बेटियों राध्या और मिराया के लिए वह अपने एक्स हस्बैंड भारत के साथ में एक टीम की तरह ही रहती है।
बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान ईशा देओल ने भारत तख्तानी से अलग होने के बाद में अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। एक्स हस्बैंड के साथ अपनी इक्वेशन को लेकर ईशा ने बताया कि "मैं तो यही कहूंगी कि भले ही मैं सिंगल हूं। लेकिन मैं खुद को एक सिंगल मदर के तौर पर नहीं देखती हूं।"
ईशा देओल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "भगवान की कृपा से जब हमारी बेटियों की परवरिश की बात आती है तो भरत और मैं एक टीम की तरह काम करते हैं। हम एक परिवार हैं और हमारे बच्चे हमेशा हमारी पहली प्रायोरिटी रहेंगे। हम उन्हें प्यार और सपोर्ट भी देना चाहते हैं। साथ ही हम अपने बच्चों के लिए हमेशा मजबूत सहारा बनकर खड़े भी रहना चाहते हैं।"
ईशा और भरत की 12 साल में टूट गई थी शादी
ईशा और भरत एक वक्त पर इंडस्ट्री के पावर कपल भी माने जाते थे। लेकिन उनकी शादी 12 साल तक चल पाई और दोनों ने 2012 में शादी की थी। 2024 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। बड़ी बेटी राध्या का जन्म अक्टूबर 2017 में हुआ। वही छोटी बेटी मिराया का जन्म जून 2019 में हुआ था। तलाक होने के बावजूद भी कपल के बीच किसी भी तरीके की कड़वाहट नहीं है और दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरह ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications