गदर 2 के हैंडपंप वाले सीन को लेकर ईशा देओल का बड़ा खुलासा, बोलीं- भइया के लिए..

gadar 2, esha deol

गदर की बात हो और सनी देओल के हैंडपंप वाले सीन की चर्चा ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। इस वक्त सनी देओल गदर 2 की सफलता की खुशी मना रहे हैं। ऐसे में उनकी बहन ईशा देओल का भी एक रिएक्शन सामने आया है और उन्होने अपने भाई सनी देओल की हालिया रिलीज 'गदर 2' की जमकर तारीफ की है।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने मशहूर हैंडपंप वाले सीन को लेकर एक खुलासा किया है। ईशा देओल ने इस सीन की काफी तारीफ की है और कहा है कि उनको ये हिस्सा काफी पसंद आया है। इसमे कोई शक नहीं है कि ये मुख्य आकर्षण था और उन्हें यह बेहद पसंद आया।

इसमें सनी का हैंडपंप की ओर देखते हुए एक शॉट था और लोग डर गए और भाग गए। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस पल का लुक और क्लोजअप ही लोगों को डराने के लिए काफी था। ईशा देओल ने ये भी बताया था कि जब भइया ये सीन शूट कर रहे थे तो ये उनके लिए काफी बड़ी बात थी।

गदर 2 जैसी फिल्में सिर्फ भइया ही कर सकते हैं और उनपर ही ये सूट करता है। ईशा देओल ने गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी और काफी चर्चा में आ गईं थीँ। लोगों का कहना था कि ये अपने भाइयों के साथ अच्छी लगती हैं।

गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है और इसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' से भी भिड़ी।

फिल्म इस वक्त 500 करोड़ कमा चुकी है और लगातार चल रही है। अगर शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज ना होती तो फिल्म काम करती रहती है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सनी देओल अब कौन सी फिल्म का हिस्सा बनते हैं।

Read more about: gadar 2 esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X