सुपर संडे और इन एक्ट्रेसेस का बेबी बंप में शानदार लुक्स..
ईशा देओल और सोहा अली खान बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं।
ईशा देओल और सोहा अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं और वजह है दोनों का प्रेग्नेंट होना। ईशा देओल ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो सोहा अली खान भी अपनी भाभी करीना की तरह प्रेग्नेंसी में सुपरएक्टिव हैं।
[DHAMAKA: मिल गया पहला लुक...सलमान और वरूण धवन का टन टना टन! ]
इस रविवार को दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दोनों वाकई काफी खूबसूरत लग रही थी। आप भी इनकी तस्वीरें देखने के बाद तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ईशा देओल ने जहां अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो सोहा अली खान एक इवेंट में गईं थीं।

सोहा अली खान इस इवेंट के दौरान बिल्कुल सिंपल स्टाइल में पहुंची लेकिन वो काफी खूबूसरत लग रहीं थीं। उन्होंने इवेंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं ईशा देओल पिछले दिनों मुंबई में बारिश मिस कर रहीं थीं और कल बारिश होने पर उन्होंने खुद कुकिंग भी किया।
Recommended Video

आपको बता दें कि ईशा देओल और सोहा अली खान इस साल के अंत तक मां बनेंगी। दोनों हीं एक्ट्रेसेस पहली बार मां बनने वाली हैं और इस जिंदगी के इस फेज को काफी इंज्वॉय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
