Esha Deol के साथ पहले भी गंदी हरकत कर चुके हैं भरत तख्तानी, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

ESHA DEOL

Esha Deol Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस और धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी तलाक ले रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति ने अलग होने का फैसला लिया है। मनोरंजन जगत में यह खबर काफी चौंकाने वाली है।

ईशा देओल और भरत तख्तानी के बीच अनबन की खबरें बहुत समय से आ रही थीं। खबर आई थी कि ईशा और उनके पति के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। अफवाहों को बाजार ऐसे में काफी गर्म है और कहा जा है कि वो अपने पति से तलाक लेने वाली है। लेकिन अब उन्होंने अपने पति संग एक संयुक्त बयान में कहा है कि 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाएगा।'

आपको बता दें, ईशा और भरत बचपन के दोस्त हैं। स्कूल के दिनों में ही भरत ने ईशा को पसंद कर लिया था। भरत ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था कि वो दोनों जब स्कूल के दिनों में रिलेशनशिप में थे तो एक दिन उन्होंने ईशा का हाथ पकड़ लिया था। गुस्से में ईशा ने भरत को एक थप्पड़ लगा दिया और कहा, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की।' इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। फिर 10 साल तक ईशा और भरत की बात नहीं हुई।

उन्होंने कहा हमारे बीच प्यार कम नहीं हुआ था और जब 10 साल बाद हम मिले। उस समय मैंने ईशा से पूछा था कि वह उनका हाथ पकड़ सकते हैं। इसके बाद ईशा ने तुरंत हां कर दी और तब से वे फिर से रिलेशनशिप में आ गए और कुछ समय बाद शादी करने का फैसला लिया।

खबरें है कि ईशा के पति भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। बॉलीवुड लाइफ और बॉलीवुड शादी डॉटकॉम में छपी एक खबर के अनुसार ये बातें तब सामने आई जब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें संकेत दिया कि, ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इसलिए वो अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 को 29 जून वाले दिन शादी की थी। इन दोनों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सारी रश्में अदा की थीं। शादी के बाद ईशा देओल ने दो बेटियों को जन्म भी दिया था और दोनों काफी प्यार से रह रहे थे।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X