..................... Esha Deol shuts Dharmendra Death News says papa if stable and recovering amid death news Esha Deol shares dharmendra health update - Hindi Filmibeat

ईशा देओल ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को किया खारिज, बोलीं- जस की तस बनी हुई है पापा की हालत, दुआएं कीजिए

Esha Deol Shuts Dharmendra Death News

Esha Deol Shuts Dharmendra Death News: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की हालत को लेकर पल पल अप्डेट्स सामने आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने धर्मेंद्र के निधन का कंफर्मेशन किया इसके बाद अब दिग्गज कलाकार की बेटी ईशा देओल ने निधन की खबरों को खारिज कर दिया है। धर्मेंद्र की मौत की खबर आते ही ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है।

ईशा देओल ने अपने पोस्ट में बताया है कि धर्मेंद्र की स्थिति स्टेबल है। उन्होंने लिखा, "लगता है मीडिया हद से ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।"

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को, उनके वेंटिलेटर सपोर्ट पर होने की खबरें आने लगीं। हालांकि, हेमा मालिनी ने देर शाम एक एक्स पोस्ट में स्पष्ट किया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

अभिनेत्री ने लिखा, "मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूँ, जो अस्पताल में निगरानी में हैं। उन पर लगातार नज़र रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूँ।"

Read more about: esha deol dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X