Gadar 2 की सुपर सक्सेस पर ईशा देओल ने दिया रिएक्शन, सनी देओल की तारीफ में कहा- "सिर्फ भईया ही.."

Esha Deol on Gadar 2 success: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 ने जैसी सफलता हासिल की है, वो बॉलीवुड की इतिहास में काफी कम फिल्मों को ही मिली है। फिल्म ने 17 दिनों में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है।
हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने फिल्म की सफलता पर बयान देते हुए खुशी जताई थी। वहीं, अब ईशा देओल ने अपने भाई सनी देओल की फिल्म की बेजोड़ सफलता पर रिएक्शन दिया है और कहा कि ये सिर्फ भईया ही कर सकते थे।
हम सब भईया के लिए बहुत खुश हैं
गदर 2 पर ईशा देओल ने कहा, "मुझे पता था कि भईया कितनी मेहनत से इसकी शूटिंग कर रहे हैं और यह वास्तव में उनके लिए बहुत मायने रखता था। और जब यह इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो हम सभी उनके लिए समान रूप से खुश हैं और यह इसके हकदार हैं। उन्होंने गदर 2 जैसी फिल्म में जो किया है, वो केवल सनी देओल ही कर सकते हैं।"
देओल परिवार में खुशियां ही खुशियां
बता दें, देओल परिवार में इन दिनों खुशियां ही खुशियां दस्तक दे रही हैं। धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, गदर 2 तहलका मचा रही है। इधर ईशा देओल की फिल्म को Non Feature Special Mention Catagory की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला।
गदर 2 की बात करें, तो अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म ने 17 दिनों में 456.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications