धर्मेंद्र और ईशा देओल की ये तस्वीर आप देखते रह जाएंगे..शानदार
ईशा देओल इन दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में हैं और इंस्टाग्राम पर खासकर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी बहन अहाना के साथ तो कभी अपनी मम्मी हेमा मालिनी के साथ वो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज ईशा देओल ने अपने पापा यानी धर्मेंद्र के साथ काफी प्यारी तस्वीर शेयर की है।
ईशा देओल और धर्मेंद्र की यह तस्वीर वाकई बेहद प्यारी है।दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि ईशा देओल ने कुछ समय पहले ही सोशल पर कदम रखा है और काफी बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

फिलहाल ईशा देओल अपनी प्रेग्नेंसी को इंज्वॉय कर रही हैं और जल्द ही गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। ईशा देओल ने बॉलीवुड में कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया था और ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन सहित कई स्टार्स के साथ नजर भी आईं लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
ईशा ने 2012 में भारत तख्तानी से शादी की और अपनी शादी शुदा जिंदगी को इंज्वॉय कर रही हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र खासकर ईशा के बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल आने वाले नन्हें मेहमान की नर्सरी और कमरे की इंटिरियर में लगी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications