मम्मी और बेबी दोनों को एक साथ कुछ यूं पकड़े नजर आईं ईशा देओल
ईशा देओल इन दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में हैं और इंस्टाग्राम पर खासकर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी बहन अहाना के साथ तो कभी अपनी मम्मी हेमा मालिनी के साथ वो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज ईशा देओल ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर का ईशा ने बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है कि "मैं अपनी मम्मी और बेबी को एक साथ Carry कर रही हूं"। आपको बता दें कि इस तस्वीर में ईशा देओल एक हैंडबैग ली हुई हैं जिसमें हेमा मालिनी की तस्वीर है और साथ उन्होंने बहुत ही प्यार से दूसरा हाथ अपने बेबी बंप पर रखा हुआ है।

हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो इस पल को पूरी तरह से इंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही जब उनसे पूछ गया कि पिता धर्मेंद्र उन्हें क्या सलाह देते हैं तो उन्होंने कहा कि "वो सिर्फ इतना ही कहते हैं कि अपनी मां और सास की बात को सुनो। वो जो कहें वही करो।"
फिलहाल ईशा देओल अपनी प्रेग्नेंसी को इंज्वॉय कर रही हैं और जल्द ही गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। ईशा देओल ने बॉलीवुड में कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया था और ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन सहित कई स्टार्स के साथ नजर भी आईं लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
ईशा ने 2012 में भारत तख्तानी से शादी की और अपनी शादी शुदा जिंदगी को इंज्वॉय कर रही हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र खासकर ईशा के बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल आने वाले नन्हें मेहमान की नर्सरी और कमरे की इंटिरियर में लगी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications