Esha Deol की उनके पति से हो गई सुलह? फादर्स डे के मौके पर शेयर की हैरान कर देने वाली फोटो!

Esha Deol

Esha Deol Shared Ex Husband Photo: फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो के शेयर करते ही एक बार फिर ईशा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। पिछले साल अपने पति से तलाक लेने वाले बयान के बाद ईशा की हाल की फोटो देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

फादर्स डे पर दिखे साथ

फादर्स डे के मौके पर ईशा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो अपने पापा धर्मेंद्र और एक्स पति भरत तख्तानी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि ईशा और भरत ने कुछ समय पहले ही अपने अलग होने की जानकारी दी थी। लेकिन अब इस फोटो के जरिए वो एक बार फिर साथ दिखे हैं।

ईशा ने शेयर की भरत की फोटो

ईशा ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेर प्यारे पापा और मेरे बच्चों के नाना को हैप्पी फादर्स डे'। इस फोटो में ईशा गुलाबी सलवार-सूट में नजर आ रही हैं, जबकि धर्मेंद्र हल्की गुलाबी शर्ट में और भरत सफेद शर्ट के साथ ब्राउन पैंट में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, भरत तख्तानी ने अपने पिता और अपने ससुर धर्मेंद्र की फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने दोनों को हैप्पी फादर्स डे विश किया है। यहां देखें पोस्ट

ईशा और भरत की फोटो से ये तो साफ हो गया है कि वो एक बार फिर साथ आ गए हैं और अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं।

ईशा और भरत की शादी और बेटियां

ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों को दो बेटियां हुईं- राध्या (2017) और मिराया (2019)। यह जोड़ी काफी समय तक एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही थी। फरवरी 2024 में ईशा और भरत ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और उनके बच्चों की भलाई हमेशा उनकी प्रायोरिटी रहेगी।

धर्मेंद्र का परिवार

ईशा देओल, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी हैं। उनकी एक बहन अहाना देओल भी हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके दो बेटे हैं- सनी देओल और बॉबी देओल।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X