ईशा देओल ने मां Hema Malini के बर्थडे पर साझा की खूबसूरत फोटोज, लिखा प्यारा नोट

Hema Malini Birthday

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। आज हेमा अपना 75 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी हेमा मालिनी को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच हेमा की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी खास अंदाज में मां को शुभकामनाएं दी हैं।

हेमा मालिनी के लिए ईशा का खास नोट-

सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं इस खास मौके पर उनकी बड़ी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां को एक खास तरीके से बर्थडे विश किया है।

ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया पर पर हेमा मालिनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है। इस प्यारी तस्वीरों में मां-बेटी का बेहद खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में ईशा ने लिखा है,- 'हैप्पी बर्थडे मां। आज और हमेशा मैं आपको सेलिब्रेट करती रहूं। आप एक डिवाइन लेडी हैं, जो हमेशा अपनी शर्तों पर जीती आई हैं। आप एक पावरहाउस, एक प्यार बेटी, पत्नी, दयालु मां, प्यारी दादी, शानदार एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर ईमानदार पॉलिटिशियन और लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। आप अपने माता पिता की एक प्यारी बच्ची हैं, जिसे हम सब पूजते हैं। ड्रीम गर्ल एक ही थो और एक ही हो सकती है और वह है हेमा मालिनी। आई लव यू।

सोशल मीडिया पर ईशा के इस प्यारे नोट और खूबसूरत तस्वीरों को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। फैंस इन खास तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जाहिर है कि हेमा मालिनी फैंस के पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस हमेशा एक्ट्रेस का खूब प्यार करते हैं।

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस हेमा मालिनी-

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी 80 के दशक की सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर एक्ट्रेस थी। हमेशा ही अपनी एक्टिंग, अपनी स्टाइल और अपने अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती थी। हेमा मालिनी ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक दौर था जब इंडस्ट्री में उनके नाम का डंका बजता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X