बोल्ड फोटो के साथ ईशा देओल ने फ्लॉन्ट किया फिगर, दिखाया 11 साल पहले का इतना बड़ा कमर टैटू
बॅालीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल फिल्मों से काफी समय से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ईशा देओल अपने निजी जिंदगी को लेकर छाई रहती हैं। ईशा देओल हाल ही में शॅार्ट फिल्म एक दुआ में खास भूमिका निभाई। ईशा देओल ने इस फिल्म में मुस्लिम महिला का लीड रोल निभाया था। फिल्म में ईशा देओल का काम पसंद किया गया।
लेकिन फिल्म से अधिक ईशा देओल अपनी इस नई तस्वीर को लेकर चर्चा में है। ईशसा देओल ने कमर पर टैटू के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। ईशा देओल ने ये भी बताया है कि 11 साल से उन्होंने अपने कमर के टैटू को छिपाकर रखा था।

ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सफेद जीन्स और पिंक स्वेटर के सात ईशा देओल की कमर पर एक बड़ा सा टैटू भी दिखाई दे रहा है। ईशा देओल इस फोटो में काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। ईशा देओल ने काफी स्टाइलिश फोटो शेयर की है।

ईशा देओल ने साल 2009 में बनाया था टैटू
ईशा देओल ने इस पोस्ट के साथ लिखा है कि ये वास्तव में है, इसे मैंने साल 2009 में बनवाया था। ईशा देओल की इस फोटो पर लोग काफी तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि ईशा देओल ने शादी के बाद फिल्मों से एक दूरी सी बना ली। मां हेमा मालिनी की तरह ईशा देओल स्टारडम नहीं हासिल कर पाईं।

शादी के बाद ईशा देओल ने बनाई दूरी
गौरतलब है कि अपनी फिल्मों के साथ ईशा देओल हमेशा हिंदी सिनेमा में दिखती रही हैं। ईशा देओल ने साल 2002 में कोई मेरे दिल से पूछो से डेब्यू किया। युवा, धूम दस और नो एंट्री फिल्मों से ईशा देओल अपने करियर को आगे लेकर जा ही रहीं थीं कि उन्होंने साल 2012 में अपने ब्वॅायफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी कर ली। ईशा देओल की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। ऐसा लगता है कि ईशा देओल फिर से फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं।

पति भरत के साथ ईशा देओल
अपने पति भरत तख्तानी के साथ ईशा देओल की ये पुरानी तस्वीर है। साल 2018 में ईशा देओल शॅार्ट फिल्म केकवॅाक में भी नजर आयीं थीं। ईशा देओल ने अपने करियर में अधिक फिल्में नहीं की हैं। धूम में उनका सबसे बोल्ड लुक देखने को मिला। जो कि आज तक चर्चा में रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











