12 साल बाद पति से अलग हुईं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, शादी को लेकर खोली सच्चाई...

Esha Deol separated from her husband bharat takhtani: देओल परिवार अपनी शान और फिल्मी सफर के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। धर्मेंद्र, हेमा, सनी पाजी और बॉबी देओल के अलावा ईशा देओल भी एक्टिंग की लाइन में छाई रही हैं, लेकिन इन दिनों ईशा का नाम उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से खास चर्चाओं में आ गया है। जी हां, कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ अलग होना का फैसला कर रही हैं, इस खबर को सुनते ही फैन्स के होश उड़ गए थे, लेकिन हाल ही में कपल का एक ज्वाइंट स्टेटमेंट सामने आया है। जिसमें दोनों ने ही रिश्ते से अलग होने की बात की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि 'हमने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला किया है। जीवन में इस में हमारे बच्चों का जीवन उनकी जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण हैं। दोनों बच्चे हमारे लिए सबसे पहले रहेंगे। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए।'
आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। ईशा देओल ने साल 2017 में पहली बच्ची को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा था। साल 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम मियारा है। बता दें कि अभी तक हेमा मालिनी या धर्मेंद्र की तरफ से ईशा और भरत के तलाक को लेकर कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications