मुझे खुद पर गर्व महसूस होता है कि मैं 'धूम' जैसी शानदार फिल्म का हिस्सा बनी- ईशा देओल
सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनको काफी ज्यादा सराहा गया था लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया है। हाल ही में फिल्म धूम ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे किए थे जिसको लेकर एक इवेंट रखा गया था। इस दौरान सभी लोग मौजूद थे। धूम को यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। इस दौरान ईशा देओल ने कहा कि वो इसको लेकर गर्व महसूस करती हैं कि वो इस शानदार फिल्म का हिस्सा थीं।
बता दें कि इस फिल्म ने आकर धमाका कर दिया और इसका म्यूजिक भी काफी ज्यादा चला था। गौरतलब है कि इस फिल्म जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक चोर की भूमिका में थे जो कि बाइक से चोरी करता है। अभिषेक बच्चन ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया था जो उदय चोपड़ा की मदद से जॉन को पकड़ने की कोशिश करते हैं। बता दें कि इस फिल्म के आने के बाद लोगों के अंदर बाइक को लेकर एक ट्रेंड चला था जो आज भी नहीं थमा है।


Click it and Unblock the Notifications











