अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके ईशा-भरत, शादी 29 को
ड्रीम गर्ल की बेटी ईशा देओल की शादी है अब चाहे मम्मी हेमा हो, पापा धर्मेंद्र हो, या भैय्या सनी या बॉबी हर कोई चाह रहा है की उनकी लाडली ईशा देओल की शादी में कोई कमी न रहे शादी की तैयारी अपने पूरे शबाब पर है। वहीं दूसरी तरफ इस शादी के लिए बॉलीवुड भी खासा उत्साहित है जहां चाहे एक्टर हो या एक्ट्रेस आजकल हर कोई ईशा कि शादी की खरीदारी में व्यस्त है। हर कोई ये सोंच रहा है कि ईशा को शादी का क्या गिफ्ट दिया जाये साथ ही इस शादी को क्या पहनकर यादगार बनाया जाये।
आपको बताते चलें कि ईशा 29 जून को भरत तख्तानी से शादी के बंधन में बंधेंगी। देओल परिवार के नजदीक जुड़े सूत्रों कि माने तो बीते दिन ही परिवार द्वारा एक होटल में संगीत कि रस्म का आयोजन किया गया। सूत्रों ने बताया कि ये आयोजन बेहद निजी था जिसमें करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल थे कार्यक्रम, कार्यक्रम रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ था।"
सूत्रों ने ये भी बताया कि ईशा द्वारा संगीत में रॉकी एस द्वारा डीजाइन की गयी घाघरा-चोली को पहना गया जहां चोली नारंगी रंग की थी जिसमें ईशा बहुत जाच रही थी वही पति भरत द्वारा जरी के काम युक्त नीले रंग की शेरवानी को पहना गया था। इस मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ ईशा और भरत जमकर थिरके। ईशा मेहंदी और शादी में नीता लूला द्वारा तैयार किए गए कपड़े पहनेंगी। ईशा की मेहंदी का कार्यक्रम बुधवार को होगा और शादी बेहद पारंपरिक तरीके से मंदिर में संपन्न होगी।
अगर बात ईशा की शादी की गेस्ट लिस्ट की हो तो आपको बता दें की रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों को बुलाया गया है। धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के संबंधों को मद्देनजर इनमें से ज्यादातर के उपस्थित रहने की संभावना है। गेस्ट लिस्ट में बच्चन परिवार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रेखा, बिपाशा बसु, फरदीन खान, कपूर खानदान से लेकर तो जॉन अब्राहम, विद्या बालन दिलीप कुमार, डिम्पल कापड़िया और रितेश देशमुख तक के नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












