क्या बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को पहचान पाएंगे आप..Any Guess
ईशा देओल ने अक्टूबर में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। ईशा देओल इन दिनों मम्मी बनने के बाद इस फेज को पूरी तरह इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने अभी तक राध्या की तस्वीर नहीं शेयर की है। हर कोई राध्या का एक झलक देखना चाहता है।
हाल में उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने लिखा कि राध्या बिल्कुल उनके जैसी दिखती है। ईशा देओल इस तस्वीर में अपनी नैनी के साथ नजर आ रही हैं। नैनी की गोद में बैठे ईशा देओल मुस्कुरा रही हैं और बहुत ही क्यूट लग रही हैं।

राध्या फिलहाल 4 महीने की हैं और ईशा देओल इस पीरियड को इंज्वॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी ईशा देओल काफी सुर्खियों में रही थीं। उनकी अक्सर तस्वीरें वायरल होती थीं। फिलहाल उनके साथ-साथ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी इस समय को काफी इंज्वॉय कर रहे हैं।
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और वो खुद बेबी का नर्सरी तैयार की हैं। फिलहाल तो फैन्स को उम्मीद है को ईशा देओल जल्द ही वो अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications