..................... Esha Deol remarried to her husband Bharat Takhtani in 2017 during Godh Bharai of her first child - Hindi Filmibeat

2017 में ही Esha Deol ने कर ली थी दूसरी शादी, कहा- 'मेरी जिंदगी बहुत खूबसूरत है'

ESHA DEOL

Esha Deol Divorce: ईशा देओल और भरत तख्तानी की जिंदगी में शादी टूटने की खबरें काफी समय से गॉसिप सेक्शन में चल रही थीं। कुछ दिन पहले इस कपल ने ऑफिशियल रूप से घोषणा की थी कि वे अलग होने जा रहे हैं। ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया।

इस कपल की पहली बच्ची राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ था, वहीं मिराया दो साल बाद आई थीं। इस कपल की शादी को 11 साल से ज्यादा हो गए थे। हालांकि, ईशा देओल ने अपनी शादी को काफी छिपाकर रखा, लेकिन ईशा देओल के लिए ये शादी काफी खूबसूरत थी, अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश भी थीं। उन्होंने घर की लाड़ली बड़ी बहू होने के बारे में भी बताया।

ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी 2012 में हुई थी। जब 2017 में उनकी गोदभराई हुई, तो उन्होंने सिंधी रस्मों के हिसाब से शादी की रस्में दोहराईं। ईशा देओल ने मुंबई मिरर से कहा था कि "प्रेग्नेंसी के कारण उनका मूड बदल रहा था। पूरी प्रेग्नेंसी में, भरत ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भरत तख्तानी उनके सबसे अच्छे आलोचक थे, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा था कि मैं कहना चाहू कि मैं अपनी जिंदगी में कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगी, मेरी जिंदगी खूबसूरत है!"

सिंधी शादी के छह साल बाद अब ईशा देओल और भरत तख्तानी ने तलाक लेने का फैसला लिया। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस बयान कपल संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे अब साथ नहीं हैं। बयान में कहा गया है:'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस परिवर्तन के माध्यम से, हमारे दो बच्चों की भलाई हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी है। हम विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।' इस बीच, Reddit पर कुछ पोस्ट वायरल हुईं कि इस अचानक फैसले के क्या कारण हो सकते हैं।

ऐसा लगता है कि पिछले कुछ समय से परेशानियां पैदा हो रही थीं। हेमा मालिनी के 75वें बर्थडे में भरत तख्तानी मौजूद नहीं थे। बॉलीवुडलाइफ के मुताबिक, धर्मेंद्र अब भी चाहते हैं कि ईशा और वह सब कुछ छोड़कर अपनी छोटी बेटियों के लिए नई शुरुआत करें। वहीं हेमा मालिनी ने इस बात की पुष्टि की है कि ईशा देओल को राजनीति में काफी दिलचस्पी है।

Read more about: esha deol bharat takhtani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X