ईशा देओल ने कुछ यूं किया हेमा मालिनी को विश..तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
आज ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। पूरा देश और बॉलीवुड उन्हें जन्मदिन पर बधाइयां दे रहा है।बॉलीवुड का सफल एक्ट्रेस में शुमार हेमा मालिनी को उनकी बेटी ईशा देओल ने जन्मदिन पर बहुत ही प्यारे अंदाज में विश किया है।
जी हां इंस्टाग्राम पर ईशा देओल ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें ईशा देओल को हेमा मालिनी बड़े ही प्यार से पकड़ी हुई हैं। ईशा देओल ने यह तस्वीर शेयर कर अपनी मम्मी को शुभकामनाएं दी हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

हेमा मालिनी इन दिनों अपनी नई किताब "बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल" की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी ऑटोबायोग्राफी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावना लिखी है। हेमा मालिनी खुद भी इस बात से बेहद उत्साहित हैं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी।
इसके अलावा हेमा मालिनी के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि हेमा मालिनी दूसरी बार नानी बनने जा रही हैं।उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं और इस साल के अंत तक बेबी को जन्म देंगी और इसलिए हेमा मालिनी बच्चे की नर्सरी और कमरे के इंटिरियर में काफी व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications