तलाक के बाद ईशा देओल ने पोस्ट की पहली तस्वीर, लिखा- 'कितना भी अंधेरा हो, सूरज निकलेगा'

esha deol

इस महीने एक खबर आई जो कि काफी हैरान करने वाली थी। दरअसल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का तलाक हुआ था। वो कई सालों तक बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी के बंधन में बंधी रहीं।

उनका तलाक कई लोगों के लिए बेहद चौकाने वाला था क्योंकि उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन अब शायद ईशा देओल धीरे धीरे इन सबसे बाहर आ रही हैं और कहा जा रहा है कि वो नॉर्मल होती जा रही हैं। तलाक के बाद पहली बार ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में ईशा देओल की तस्वीर नजर आ रही है जिसमें वो काफी रिलैक्स लग रही हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई ये तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ईशा देओल ने कैप्शन लिखा, ''चाहे कितना भी अंधेरा हो सूरज निकलेगा।'' इसके बाद लोग उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैँ। जाहिर से बात है कि ये कैप्शन उनकी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से सूट कर रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक यूजर ने ईशा देओल की इस तस्वीर को देखकर लिखा है, ''तुम बहुत खूबसूरत हो। तुम सुंदर हो। आप मजबूत हैं और किसी को भी आप पर संदेह नहीं करने देते।'' एक ने लिखा, ''कभी भी किसी व्यक्ति में कुछ अनोखा, या कुछ खास खोजने की कोशिश न करें। जिस दिन हम उस व्यक्ति को हमेशा के लिए खो देंगे, उसी दिन हमें एहसास होगा कि वह व्यक्ति स्वयं अद्वितीय था।''

एक ने लिखा, ''अंधेरा जीवन का हिस्सा है लेकिन हमें दिन का इंतजार करना होगा और किरणों में जीवन भरने के लिए तैयार रहना होगा।'' एक का कहना था, ''चेहरे पर बूढ़ापन झलकता है, आपकी माँ जवान दिखती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ईशा ने किसी के कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आप देखिए ये पोस्ट...

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X