शादी के बाद Esha Deol के कपड़ों पर लगी रोक, ससुराल के नियम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Esha Deol After Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 2024 में अपने पति भरत तख्तानी से तलाक लेने का ऐलान किया। दोनों की शादी साल 2012 में धूमधाम से हुई थी, जिसे बॉलीवुड की सबसे शाही शादियों में गिना जाता है। लेकिन 11 साल बाद यह रिश्ता टूट गया।
शादी के बाद आया बड़ा बदलाव
ईशा ने अपनी किताब 'अम्मा मिया' (2020) में शादी के बाद की जिंदगी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा कि शादी के बाद जब वह भरत के जॉइंट फैमिली वाले घर में रहने लगीं, तो उनकी जिंदगी काफी बदल गई। वह पहले जैसे शॉर्ट्स और गंजी पहनकर घर में आराम से घूम नहीं पाती थीं।
हालांकि कपड़ों की आजादी कम हो गई थी, लेकिन ईशा खुश थीं क्योंकि उनके ससुराल वाले उनका हमेशा ख्याल रखते थे। उन्होंने अपनी सास की तारीफ करते हुए कहा था कि 'उन्होंने कभी मुझसे किचन में काम करने या ट्रेडिशनल बहू वाली जिम्मेदारियां निभाने का दबाव नहीं डाला।'
अलग होने का फैसला
2024 में ईशा और भरत ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके तलाक की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमारी प्रायोरिटी हमेशा हमारी दोनों बेटियों - राध्या और मिराया - का भला और उनका भविष्य रहेगा। हम चाहेंगे कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।'
नई शुरुआत की ओर कदम
तलाक के बाद भी ईशा और भरत अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। जहां ईशा अपनी बेटियों और करियर पर ध्यान दे रही हैं, वहीं भरत की मेघना के साथ तस्वीरें यह बताती हैं कि वह भी जिंदगी में नए रिश्ते की ओर बढ़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











