ईशा देओल ने 30 साल में पहली बार की सौतेली मां से मुलाकात, एक्स हसबैंड को लेकर चर्चा में अभिनेत्री

Esha Deol

Esha Deol met with Step Mother first time- धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी जरूर की थी लेकिन इसके पहले भी वो शादीशुदा था। जी हां, उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। वो धर्मेद्र के साथ हैं और उन्ही के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं।

हेमा मालिनी से शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं थीं जिसमें एक्ट्रेस ईशा देओल भी एक हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनी और बॉबी अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी से मतलब नहीं रखते और ईशा देओल भी प्रकाश कौर से कोई रिश्ता नहीं रखती हैं।

लेकिन ईशा देओल के तलाक के इतने महीनों के बाद एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। खबरें हैं कि ईशा देओल करीब 30 साल में पहले बार धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिली हैं। इस खबर ने सामने आकर बवाल काट दिया है और लोग हैरान हैं।

सौतेली मां से पहली मुलाकात

कहा जाता है कि हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र ने परिवारों के बीच कोई भेदभाव नहीं रखा और दोनों को बराबरी का दर्जा दिया है। दूसरी शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने पहले इस्लाम कुबूल किया था और हेमा मालिनी से शादी की थी। हेमा मालिनी शादी के बाद कभी भी धर्मेंद्र के पहले घर नहीं गईं क्योंकि वहां पहले से ही प्रकाश कौर रहती थीं। सनी और बॉबी भी काफी कम अपनी बहनों के साथ देखे गए हैं लेकिन सभी एक दूसरे से प्यार करते हैं। कुछ मौकों पर सनी-बॉबी को बहन की फिल्म के प्रमोशनल करते देखा गया तो कभी बहन ने दोनों की बात की। हालांकि 30 साल में प्रकाश कौर से पहली बार मिलने के बाद क्या हुआ इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ईशा देओल ने भरत तख्तानी से शादी की थी और अब उनका तलाक हो चुका है। भरत ने कुछ दिन पहले ही अपने नए प्यार को सबके सामने परिचय करवाया है। कहा जा रहा है कि काफी जल्द भरत दूसरी शादी करने वाले हैं। हालांकि ईशा की लाइफ में अभी किसी तरह को कोई अपडेट नहीं है।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X