..................... esha deol, bharat takhtani, esha deol wedding, esha deol wedding pics, esha deol marriage, hema malini, marriage, bollywood, mehendi ceremony, dharmendra, ईशा देओल, भरत तख्‍तानी, ईशा देओल की शादी, हेमा मालिनी, शादी, बॉलीवुड, मेहंदी सेरमनी, धर्मेंद्र - Hindi Filmibeat

ईशा के हाथों में रची भरत के नाम की मेंहदी

आजकल खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही ईशा देओल की शादी की दूसरी सबसे बड़ी रस्म मेंहदी 27 जून को हेमा मालिनी के घर पर सम्पन्न हुई। ईशा ने मीडिया को अपने हाथों पर रची खूबसूरत और बिल्कुल नये डिजाइन की मेंहदी दिखाते हुए अपनी शादी को लेकर अपनी खुशी को जाहिर किया।

इस मौके पर सिर्फ हेमा मालिनी के करीबी रिश्तेदार मौजूद थे ओर कुछ करीबी दोस्त। अपनी मेंहदी के मौके पर ईशा ने डिजाईनर नीता का डिजाईन किया हुआ हरे और नारंगी रंग का लंहगा पहना हुआ था। साथ ही भरत तखतानी भूरे रंग के लिनेन की जैकेट और पीले रंग के कुर्ते में ईशा के साथ काफी खूबसूरत जोड़ी बना रहे थे।

ईशा के हाथों में मेंहदी रची देखकर हेमा मालिनी की आंखों नम हो आई थीं। ऐसे मौके पर हेमा ने अपनी ममता को किनारे कर ईशा की शादी में अपने हर एक अरमान को पूरा करने की कोशिश की। ईशा की शादी की तैयारियों के दौरान ही हेमा ने कहा था कि ईशा की शादी में वो कोई कमी नहीं रहने देंगी।

ईशा की शादी की ड्रेस के बारे में पूछने पर ईशा की डिजाईनर नीता ने बताया कि शादी की ड्रेस के लिए तीन कांजीवरम खरीदे गए थे और उन्हें एक में ही मिलाकर डिजाइन किया है। वो इसमें काफी खूबसूरत दिखेंगी। इतना ही नहीं बल्कि हेमा मालिनी जो कि शॉपिंग के लिए चेन्नई गई थी अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कांजीवरम साड़ियां लेकर आई हैं।

ज्ञात हो कि ईशा और भरत की सगाई इसी साल फरवरी माह में हुई थी और 25 जून को संगीत सेरमनी थी जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। संगीत सेरमनी में हेमा और धर्मेंद्र के गानों पर काफी परफार्मेंस हुए साथ ही हेमा मालिनी ने भी डांस करके अपनी बेटी की संगीत सेरमनी में चार चांद लगाए। ईशा और भरत की तरफ से भी एक गाने पर परफार्म किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X