धर्म-हेमा की बेटी ईशा की शादी जून में
बॉलीवुड के सबसे सुंदर मम्मी-पापा धर्मेन्द्र और हेमा की बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी जून में हो सकती है। ऐसा ईशा की मां हेमामालिनी का कहना है। हेमा ने कहा कि वो इस सिलसिले में पंडितों से मिल रही हैं वह जून में मुहूर्त चाहती हैं अगर सबकुछ ठीक रहा तो जून में ही शादी हो जायेगी। फिलहाल अभी कोई तारीख पक्की नहीं हुई है, लेकिन कुछ दिनों में तारीख सामने आ जाएगी।
गौरतलब है कि 12 फरवरी 2012 को हेमा-धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल और बिजनेसमैन भारत तख्तानी की सगाई हुई थी। इस सगाई समारोह में बॉलीवुड जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। ईशा और भारत लंबे अरसे से एक-दूसरे को जानते हैं।
आपको बता दें कि लंबे अरसे से फिल्मो में संघर्ष कर रही ईशा देओल को कामयाबी नहीं मिल पा रही थीं। उनकी मम्मी ने उन्हें री-लांच करने भी कोशिश की थी लेकिन उनकी दुकान नहीं चली इसलिए अब हेमा ने ईशा का घर ही बसाना उचित समझा।


Click it and Unblock the Notifications
