बिकिनी सीन के लिए ईशा देओल ने हेमा मालिनी से मांगी थी इजाजत, मिला था मजेदार जवाब!

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को लेकर एक खबर सामने आई है। ईशा ने जब पहली बार बिकिनी पहनी थी तो क्या हुआ था, इसके मजेदार किस्सा उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया है। यशराज की फिल्म धूम में ईशा देओल ने टाइटल के सॉन्ग के साथ धूम को मचाई ही थी लेकिन इस दौरान उन्होने बिकिनी सीन दिया था।
बिकिनी को लेकर इसलिए वो इसलिए भी चर्चा में आ गईं थीं क्योंकि उन्होने पहले ऐसा कुछ नहीं किया था। अभिनेत्री से हाल ही में पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म में बिकिनी पहनकर स्क्रीन पर आने से पहले अपनी मां हेमा मालिनी से अनुमति मांगी थी।
ईशा ने इसको लेकर बताया कि, "बेशक मुझे बिकनी के बारे में अपनी मां से इजाजत लेनी पड़ी। मुझे लगता है कि मुझे इसे लेने की ज़रूरत है, लेकिन जब मैंने जाकर पूछा, तो उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या आप गंभीरता से मुझसे ऐसा कुछ पूछ रहे हैं। क्या आप दोस्तों के साथ छुट्टियों पर नहीं जाती हैं और समुद्र तट पर बिकनी नहीं पहनती हैं?'
और मुझे पता है कि जिन लोगों के साथ मैं शूटिंग कर रही थी, मैं अच्छे हाथों में थी।' ईशा देओल इस दौरान जूम से बात कर रही थीँ। हेमा मालिनी ने किसी प्रकार से इसको लेकर मना नहीं किया और ना ही कभी उनको आपत्ति रही है।
हालांकि ऐसा कहा जाता है कि धर्मेंद्र इस बात के खिलाफ थे कि ईशा देओल फिल्मों में काम करे। अब इसके पीछे की असल सच्चाई क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ईशा देओल ने अपने करियर में कई फिल्में की लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। जिस तरह से उनके भाई सनी देओल और बॉबी देओल ने नाम कमाया है.. ईशा इससे काफी पीछे रह गईँ। हालांकि वो भाइयों को सपोर्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











