कुछ इस अंदाज में नजर आईं ईशा देओल..स्टाइलिश और अलग
ईशा देओल अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आईं।
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। ईशा देओल इस साल के अंत तक अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ बेबीमून के लिए रवाना हुई हैं। ईशा देओल ने वेकेशन के दौरान की अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी अच्छी लग रही हैं।
सफेद में ईशा देओल काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि खुद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ईशा देओल मां बनने वाली हैं उन्होंने लिखा था कि देओल और तख्तानी इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि ईशा देओल और भरत पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।

ईशा देओल काफी अरसे से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने लगभग बॉलीवुड से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है।वो भारतनाट्यम भी अक्सर अपनी मां और हेमा मालिनी के साथ परफॉर्म करती हैं।
ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी।ईशा देओल अपना ज्यादा समय अपनी मम्मी के साथ बिता रही हैं लेकिन फिलहाल वो और भरत ग्रीस के टूर पर निकल चुके हैं। ईशा देओल की छोटी बहन अहाना भी एक बेटे की मां हैं।


Click it and Unblock the Notifications