ईशा देओल की चाहत

By Priya Srivastava

Esha Deol
अभिनेत्री ईशा देओल अब प्रोडयूसर भी बन गयी हैं और खबर है कि बतौर प्रोडयूसर पहली फिल्म के जरिये वह अपनी छोटी बहन को लांच करने जा रही हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि ईशा जो फिल्म बनाने जा रही हैं, उसमें अहाना जूलियट का किरदार निभायेंगी और इसका निर्देशन अपर्णा सेन करेंगी। हालांकि हाल फिलहाल अपर्णा इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने में लगी हुई हैं और संभवतः इस फिल्म की शूटिंग ईशा अभिनीत फिल्म टेल मी ओ खुदा के प्रदर्शन के बाद ही शुरू होगी।

ईशा इस फिल्म में अहाना को प्रोडयूस करके खुश तो हैं ही। मगर उनकी चाहत यही खत्म नहीं हुई है, बल्कि वह चाहती हैं कि एक ऐसी फिल्म बनाएं, जिसमें उनके साथ-साथ उनके पूरे परिवार के सदस्य अभिनय करें। खुद ईशा ने बताया कि फिल्म टेल मी ओ खुदा में मैंने पहली बार अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ शूटिंग पूरी कर ली है, मगर मैं चाहती हूं कि एक ऐसी फिल्म बने, जिसमें मैं अपने पूरे परिवार यानी पापा,मम्मी, सनी, बॉबी हेमा और अहाना के साथ अभिनय करूं।

भविष्य में ईशा की यह भी चाहत है कि वह निर्देशन के क्षेत्र में उतरें। हालांकि सच यह भी है कि उन्हें बतौर अभिनेत्री तो किसी ने पसंद किया नहीं। अब ऐसे में उनसे किसी तरह की कोई उम्मीद लगा कर बैठना भी उचित नहीं होगा। हाल ही में खबर आयी थी कि हेमा ने ईशा को अपनी फिल्म टेल मी खुदा से इसलिए लांच किया ताकि उन्हें फिर से इंडस्ट्री में पहचान मिल सके। और पहचान नहीं मिलती है तो वे ईशा की जल्द ही शादी कर देंगी। इस बारे में पूछने पर ईशा कहती हैं कि मां ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मां हम बेटियों पर कभी जबरदस्ती नहीं करती। वे जानती हैं कि हम स्वछंद हैं और अपने तरीके से सही निर्णय ले सकती हैं। यह सिर्फ अफवाह है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X