बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते कुछ यूं नजर आई ईशा देओल..बेबीमून के लिए हुईं रवाना
ईशा देओल अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आईं।
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। ईशा देओल इस साल के अंत तक अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ बेबीमून के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान पहली बार ईशा देओल बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आई।
ब्लैक ड्रेस और सफेद जैकेट में ईशा देओल काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि खुद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ईशा देओल मां बनने वाली हैं उन्होंने लिखा था कि देओल और तख्तानी इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि ईशा देओल और भरत पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।

ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी।ईशा देओल अपना ज्यादा समय अपनी मम्मी के साथ बिता रही हैं लेकिन फिलहाल वो और भरत ग्रीस के टूर पर निकल चुके हैं। ईशा देओल की छोटी बहन अहाना भी एक बेटे की मां हैं।
धूम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी ईशा देओल काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। कुछ दिनों पहले बेबी बंप के साथ ईशा की पहली तस्वीर सामने आई थी। एक्ट्रेस की तस्वीर उनकी बेस्ट फ्रेंड और ना तुम जानो ना हम की को-स्टार शिलार्ना वाजे ने शेयर की है जोकि खुद भी प्रेग्नेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
