हेमा मालिनी इस एक्टर को बनाना चाहती थी अपना दामाद, बेटी Esha Deol ने अरमानों पर फेंका पानी, बना लिया भाई

Esha Deol

Esha Deol Bharat Takhtani divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। वजह है उनके एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी का सोशल मीडिया पोस्ट। दरअसल, भरत, जिन्होंने 2024 में ईशा से तलाक लिया था, उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेघा लखानी के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी लगाकर लिखा-'Welcome to my family'।

इस पोस्ट के बाद से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि भरत ने अपनी जिंदगी में किसी नए शख्स को जगह दे दी है।

इसी बीच ईशा देओल का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन को लेकर खुलकर बात की थी।

हेमा मालिनी की ख्वाहिश

सालों पहले, ईशा की मां और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने 'कॉफी विद करण' शो में कहा था कि वो चाहती थीं कि उनका दामाद अभिषेक बच्चन हों। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं हेमा को लगता था कि अभिषेक, ईशा के लिए परफेक्ट पार्टनर हो सकते हैं।

जब इस बारे में ईशा से पूछा गया तो उन्होंने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मेरी मां बहुत प्यारी हैं। उन्होंने अभिषेक का नाम इसलिए लिया क्योंकि उस वक्त वो सबसे एलिजिबल बैचलर थे। मां चाहती थीं कि मेरी शादी अच्छे इंसान से हो और उनके हिसाब से अभिषेक सबसे बेहतर थे। लेकिन मैं अभिषेक बच्चन से शादी नहीं करना चाहती।'

'भाई मानती हूं'

ईशा ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा- 'क्योंकि मैं उन्हें अपना बड़ा भाई मानती हूं। इसलिए सॉरी मॉम।'

ईशा और भरत का रिश्ता

अगर ईशा और भरत के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने 2012 में शादी की थी। लगभग 12 साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उस समय दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था- 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमारी प्रायोरिटी हमेशा हमारे बच्चों की भलाई और खुशियां रहेंगी। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा।'

गौरतलब है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया।

More from Filmibeat

Read more about: esha deol bharat takhtani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X