सगाई कर रही हैं ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत टखटानी के साथ सगाई करने जा रही हैं। भरत बांद्रा के रहने वाले हैं और ऐशा पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रही हैं।
यह जोड़ा वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले 12 फरवरी के दिन सगाई करने जा रहा है। हेमा ने बताया कि यह सगाई इस रविवार को होगी। हमलोग काफी खुश हैं कि मेरी बेटी सगाई करने जा रही हैं। भरत एक प्यारा लड़का है और हमसभी लोग उसे पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी अफवाह आ रही थी कि ऐशा फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' के प्रदर्शित होने के बाद सगाई कर लेंगी। इस फिल्म का निर्देशन ऐशा ने खुद किया था।
शादी की बात को लेकर इनका कहना है कि शादी का मौका काफी खुशी का मौका होगा अत: हमलोगों को इसके लिए शुभ दिन पता करना होगा। हमलोग जल्दी ही शादी की तारीख की घोषणा भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications