बॉलीवुड की बिटिया रानी ईशा देओल की सगाई आज
आज बॉलीवुड के दो दिग्गजों हेमा-धर्मेन्द्र की बड़ी बेटी ईशा देओल की सगाई है। उनकी सगाई उनके दोस्त और बिजनेसमैन भारत तख्तानी से हो रही है। ईशा और भारत लंबे अरसे से एक-दूसरे को जानते हैं।
इस सगाई में बेहद ही खास लोगों को शामिल किया जायेगा। खबर है कि यह सगाई हेमामालिनी के घर जुहू में होगा जहां पूरे रीति-रिवाज के तहत यह समारोह होगा। बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों की भी इस सगाई में पहुंचने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि लंबे अरसे से फिल्मो में संघर्ष कर रही ईशा देओल को कामयाबी नहीं मिल पा रही थीं। उनकी मम्मी ने उन्हें री-लांच करने भी कोशिश की लेकिन उनकी दुकान नहीं चली इसलिए अब हेमा ने ईशा का घर ही बसाना उचित समझा।


Click it and Unblock the Notifications
