एशा देओल की बेटी राध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे मेहमान तैमूर और इनाया
Recommended Video
एशा देओल की बेटी राध्या देओल ने आज अपना दूसरा जन्मदिन मनाया और इस मौके पर सबसे खास मेहमान बने राध्या के सीनियर - तैमूर अली खान और इनाया खेमू। पार्टी में तैमूर अपनी नैनी के साथ पहुंचे।
दिलचस्प है कि तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान और राध्या की मम्मी एशा देओल एक ज़माने में बेस्ट फ्रेंड्स हुआ करती थीं। दोनों ने अपना करियर लगभग एक ही साथ शुरू किया था। लेकिन वक्त के साथ इस दोस्ती में भी दूरी आ गई।

राध्या की बर्थडे पार्टी में इनाया अपनी मम्मी सोहा अली खान के साथ इस पार्टी में पहुंची। राध्या का जन्म 20 अक्टूबर 2017 में हुआ। हाल ही में एशा देओल ने एक और प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम मिराया रखा गया है।
एशा ने इंस्टाग्राम पर राध्या की तरफ से एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि हम अपने परिवार में मिराया तख्तानी का स्वागत करते हैं जो 10 जून को पैदा हुई है। और पोस्ट के अंत में बड़ी बहन राध्या का नाम पहले लिखा था और मम्मी पापा - एशा और भरत का नाम बाद में।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में कुछ स्टार किड्स बहुत ही फेमस हैं और उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं -


Click it and Unblock the Notifications












