धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को रोमांस करता देख हंसी नहीं रोक पाई बेटी ईशा देओल, वायरल हुआ वीडियो

Dharmendra Hema Malini Romance: 11 नवंबर को जब धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें सामने आईं तो सबसे पहले उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने सामने आकर मीडिया को लताड़ लगाई थी।
लगभग सभी मीडिया हाउसेस ने इस खबर को पब्लिक कर दिया था कि अब धर्मेंद्र नहीं रहे। हालांकि अब वो ठीक हैं और घर जा चुके हैं। इन सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप अपने आपको मुस्कुराने से नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल इस वीडियो में धरम पाजी और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक साथ नजर आ रहे हैं और बेहद रोमांटिक अंदाज में परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान वहां पर उनकी बेटी ईशा देओल भी नजर आ रही हैं जो कि अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं।
दंग रह गईं ईशा
ये किसी रियालिटी शो का एक पुराना वीडियो है जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और ईशा देओल पहुंचे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि पिंक कलर की साड़ी में धर्मेंद्र के साथ रोमांस करतीं हेमा मालिनी बेहद खुश हैं। इस दौरान धर्मेंद्र को भी काफी खुश देखा जा सकता है। मम्मी पापा का ये रोमांटिक अंदाज लाइव देखकर ईशा देओल दंग हैं और मुंह पर हाथ लगाकर हंस रही हैं। वो कितनी खुश हैं वो आप इस वीडियो में आसानी से देख सकते हैं। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र 89 साल के हैं और इस वक्त बीमारी से जूझ रहे हैं।
ईशा देओल का तलाक
देओल परिवार में कई अच्छी बातें हुईं हैं तो कई बातों ने उनके परिवार को नुकसान भी पहुंचाया है। वीडियो हंसती मुस्कुराती दिख रहीं ईशा देओल का तलाक भरत तख्तानी से काफी पहले हो चुका है। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर दिख जाते हैं। तलाक के दौरान ईशा का सहारा सिर्फ हेमा मालिनी बनीं थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











