आखिरकार ईशा देओल ने सनी देओल की जीत पर तोड़ी चुप्पी- ट्वीट करते हुए बोल दी ये बात
23 मई को चुनाव के नजीजे आए जिसमें कई दिग्गज चेहरों ने जीत हासिल की तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पंजाब के गुरुदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल खड़े थे जो कि भारी मतों से जीते हैं। उनको बधाई का सिलसिला लगातार चल रहा है और अब कुछ ऐसा हुआ है कि आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल सनी देओल की बहन ईशा देओल ने भी उनको जीत की बधाई दी है..ये चौकाने वाली बात इसलिए है क्योंकि दोनो कभी साथ नहीं दिखते हैं।
खबर तो यहां तक है कि सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी बहनों के बीच संबंध अच्छे नहीं है। गौरतलब है कि सनी और बॉबी.. धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बेटे हैं और बेटियां हेमा मालिनी से है।

हालांकि ईशा देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा है...आपको जीत की बधाई और मेरी शुभकामनाएँ हमेशा आपके साथ है। इसके अलावा ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी को भी जीत की बधाई दी है जो कि जीती हैं।
ईशा ने लिखा है...आपने ये दोबारा कर दिखाया, आपको बधाई और आप एक अच्छी भारतीय नागरिक की तरह अच्छा काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











