तलाक के 2 साल बाद ईशा देओल को महसूस हुई प्यार की कमी? बोलीं- ब्रेकअप तो होते रहते हैं लेकिन...

Esha Deol On Her Love Life: हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने तकरीबन एक दशक के बाद अपने पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 2024 में तलाक लेने की घोषणा कर दी थी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा शॉक हो गए थे। दोनों मिलकर अपने बच्चों को संभालते हैं लेकिन इसी बीच ईशा देओल ने प्यार को लेकर बात की है।

Esha Deol

प्यार और रोमांस होते हैं बेहद जरूरी

ईशा देओल ने हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ पॉडकास्ट के दौरान भरत तख्तानी के साथ अपने अलग होने से लेकर प्यार और रिश्तो के बारे में भी बात की है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपने जीवन में प्यार और रोमांस को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं।

ईशा देओल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि प्यार और रोमांस निजी जिंदगी में बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। जिसकी कमी अभी मुझे बहुत ज्यादा महसूस भी हो रही है। मुझे रोमांस करना बहुत पसंद है और मैं पूरी तरह से रॉमकॉम पर्सन हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरी दोनों ही बहुत ज्यादा पसंद है।"

जब ईशा देओल से सवाल किया गया कि क्या शादी टूटने और ब्रेकअप के बाद प्यार को लेकर उनका नजरिया बदल चुका है? तो इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि "नहीं ऐसी चीज़ें बदलती नहीं है। ब्रेकअप तो होते रहते हैं और पहले मेरे बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जिसे मेरा ब्रेकअप हुआ और यह चीजें होती रहती हैं। लेकिन मैं प्यार को लेकर अपना नजरिया कभी भी नहीं बदलूंगी। हम जिंदगी भर यही देखकर बड़े हुए हैं कि हेमा जी से धर्मेंद्र जी ने किस तरीके से प्यार किया।"

ईशा देओल और भरत की शादी

ईशा देओल ने साल 2012 में मुंबई में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी कर ली थी। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह सिर्फ 13 साल के थे। तब ईशा देओल मुंबई जुहू के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ने जाती थी। भरत भी बांद्रा में पढ़ते थे। दोनों ने इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन और फेस्टिवल की वजह से एक दूसरे से मुलाकात करना शुरू किया। भरत को तब ईशा पर क्रश हुआ करता था। धीरे-धीरे ईशा का भी भरत की तरफ अट्रैक्शन बढ़ने लगा और दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

इसके बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने शादी के 5 साल बाद साल 2017 में अपनी पहली बेटी राध्या का स्वागत किया था और फिर 2019 में दूसरे बेटी मिराया को जन्म दिया। 11 साल की शादी के बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X