ईशा देओल ने अजय देवगन संग अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चीज़ें अजीब हो गई थीं...

Esha Deol On Affair Rumours With Ajay Devgan

Esha Deol On Affair Rumours With Ajay Devgan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2000 के दौरान उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में दी थी। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है।

ईशा देओल ने पिछले साल अपने पति भरत तख्तानी के साथ में शादी के 11 साल बाद तलाक ले लिया। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने और 90 के दशक में अपने अफेयर्स के रुमर्स को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अक्सर अपने परिवार की लीगेसी की वजह से हमेशा सेंटर आफ अट्रैक्शन बनी रही है।

ईशा देओल ने हाल ही में द क्विंट के साथ में इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन के साथ में अपनी डेटिंग को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "तब मेरा नाम कई सारे मेरे को-एक्टर्स के साथ में जोड़ा जाता था। कुछ सच भी हो सकते हैं और कई तो सच नहीं भी है। अक्सर लोग मुझे अजय देवगन के साथ जोड़ने की भी कोशिश करते थे।"

ईशा देओल ने आगे बात करते हुए बताया कि अजय देवगन के साथ में उनका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत और बेहद अलग है। वह उनसे प्यार करती है और उनकी रिस्पेक्ट भी करती है। बताते चलें कि दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और इसमें युवा से लेकर मैं ऐसा ही हूं जैसी फिल्में शामिल है।

ईशा देओल ने इस दौरान खुलासा किया कि "अजय देवगन के साथ में उनकी डेटिंग की अफवाहों ने काफी सारी चीजों को बेहद अजीब बना दिया था। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत सारी कहानी हमारे अफेयर को लेकर गाड़ी गई थी और शायद क्योंकि हम तब एक साथ बहुत सारी फिल्में कर रहे थे।"

अगर हम ईशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की एक्ट्रेस ने परिवार के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। 14 साल के बाद उन्होंने 'तुमको मेरी कसम' फिल्म से बड़े पर्दे पर कम बैक कर लिया है। इस फिल्म में अनुपम खेर लीड किरदार में नजर आ रहे हैं और 21 मार्च को फिल्म रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: esha deol ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X