धर्मेंद्र की खबरों बीच खत्म हुए गिले शिकवे? साथ नजर आए सौतेले भाई बहन, ये है सच!

Esha Deol with Sunny-Bobby Deol

Esha Deol with Sunny and Bobby Deol: धर्मेंद्र की तबीयत खराब है और घर में ही उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कुछ अफवाहों और प्राइवेट वीडियोज के सामने आने के बाद देओल परिवार काफी गुस्से में है।

हाल ही में तो सनी देओल ने अपना आपा खो दिया और मीडिया को अपशब्द कहे थे। लेकिन इस मुश्किल वक्त में एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल के साथ उनकी सौतेली बहन ईशा देओल नजर आ रही हैं।

जी हां, सभी जानते हैं कि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के बच्चे एक दूसरे से अलग रहते हैं और इवेंट्स में भी दोनों परिवार एक साथ नहीं नजर आते हैं। लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे कि सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ईशा नजर आ रही हैं और दोनों भाइयों ने काफी गर्मजोशी के साथ मीडिया को पोज दिए थे।

जैसे ही वीडियो सामने आया तो लोगों का मानना है कि इस बुरे वक्त में भाई बहन एक साथ नजर आए हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है...

पुराना वीडियो वायरल

अगर आप सोच रहे हैं कि ये वीडियो अभी का है और धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान सभी एक साथ नजर आए हैं तो आप गलत हैं। दरअसल ये वीडियो काफी पुराना है। आप पीछे देख सकते हैं कि गदर 2 की होर्डिंग्स लगी है। ईशा देओल इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर अपने बड़े भाई के बुलावे पर पहुंची थीं। देओल परिवार साथ ना होकर भी किसी ना किसी वजह से एक साथ नजर आता है। बता दें कि ईशा देओल को कई मौकों पर सनी और बॉबी के साथ देखा गया है। ये वीडियो साल 2023 का है और इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।

ईशा देओल ने मीडिया को लगाई लताड़

धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें चलाने के बाद ईशा देओल का गुस्सा मीडिया पर भड़का था और उन्होने काफी खरी खोटी सुनाई थी। इसके अलावा हेमा मालिनी का कहना था जो भी मीडिया ने किया है वो अक्षम्य है। हालांकि धर्मेंद्र को लेकर किसी तरह का कोई अपडेट सामने नहीं आ रहा है। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: esha deol sunny deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X