देओल परिवार में आईं खुशियां.. ईशा देओल ने बेटी को दिया जन्म
Recommended Video

देओल परिवार में एक बार फिर खुशियां आई हैं। ईशा देओल ने हिंदुजा अस्पताल में रविवार रात 11:15 बजे बेटी को गर्ल को जन्म दिया है। ईशा देओल और उनकी बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं और आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
काफी लंबे अरसे से देओल और तख्तानी परिवार बच्चे का इंतजार कर रहा था और हेमा मालिनी भी तैयारियों में लगी हुई थीं लेकिन आखिरकार उन्हें जिस दिन का इंतजार था वो भी आ गया।

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी की वजह से ईशा देओल काफी सुर्खियों में रहीं और सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती थीं। वह अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार उनकी गोदभराई की रश्म भी बड़े ही खास अंदाज में हुआ था। इस मौके पर उन्होंने पति भरत के साथ दोबारा सात फेरे लिए थे।
हेमा मालिनी दूसरी बार नानी बनी हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी।अहाना और वैभव के बेटे डेरिन वोहरा का जन्म 2015 में हुआ था। हमारी तरफ से ईशा देओल और भरत तख्तानी को ढेरों शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications