देखें ईशा-भरत की शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
सफेद घोड़े पर बैठकर राजकुमार भरत तख्तानी अपनी राजकुमारी ईशा देओल को लेने के लिए पहुंचे और दक्षिण भारतीय परंपराओं को निभाते हुए दोनों परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर ईशा की मां हेमा मालिनी, बहन आहना देओल, पापा धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मनोज कुमार समेत तमाम लोगों ने शिरकत की। इस फोटो पर क्लिक करें और देखें शादी की लेटेस्ट तस्वीरें-
चारों तरफ जैसे पूरा बॉलीवुड ईशा-भरत को अपनी दुआओं देने पहुंच गया था। एक तरफ ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी आखों के तारे को पराया होते देख रहे थे और दूसरी तरफ करीबी रिश्तेदार शादी शुदा जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे थे।कैसे रही ईशा की शादी पूरे हफ्ते सुर्खियों में
कैसे रही ईशा की शादी पूरे हफ्ते सुर्खियों में
25 जून को मुम्बई के होटल ललित कोन्टिनेन्टल में ईशा की संगीत सेरमनी का आयोजन किया गया। जिसमें ईशा के सभी करीबी रिश्तेदार मौजूद थे लेकिन पापा धर्मैंद्र और भैय्या सनी देओल को शादी में मौजूद कैमरे तस्वीरों में कैद नहीं कर पाए।
बाद में धर्मेंद्र ने खुद मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि वो ईशा की संगीत सेरमनी में मौजूद थे लेकिन कैमरों के सामने आने से बच रहे थे। धर्मेद्र ने ईशा को अपने लिए अनमोल बताते हुए ईशा और भरत के खूबसूरत भविष्य की दुआ भी की
27 जून को ईशा की मेंहदी सेरमनी हेमा के घर पर रखी गई। इस फंक्शन में भी सिर्फ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। ईशा की डिजाईनर नीता लुल्ला के द्वारा डिजाइन किये गए नारंगी और हरे रंग के लहंगे में ईशा बहुत ही खूबसूरत नज़र आईं।
ईशा की शादी में हेमा मालिनी द्वारा शाहरुख और सलमान को आमंत्रित किये जाने पर भी मीडिया में काफी बातें हुईं। ऐसा बताया गया कि सलमान तो इस शादी में जरुर आएंगे लेकिन शाहरुख जो कि लंदन में फिल्म की शूट पर व्यस्त हैं वो इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












