Esha Deol-Bharat Takhtani की लव स्टोरी थी बेहद फ़िल्मी, टिश्यू पेपर से हुई शुरू, खत्म होने में नहीं लगी देर

Esha deol,

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है और वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब उनकी बेटी ईशा देओल अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई है और उन्होंने अपने पति भरत तख्तानी के साथ तलाक को लेकर ऐलान कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक बयान भी जारी कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2012 में शादी करने का फैसला लिया। यहां तक की दोनों की शादी से राध्या और मिराया जैसी दो बेटियां हैं। बता दे कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की लव स्टोरी एक टिशू पेपर के साथ शुरू हुई थी।

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका और भरत का रोमांस टीनएज से ही शुरू हो चुका था। वह बताती है कि "मैं जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ती थी और भरत बांद्रा में स्थित लर्नर अकादमी में पढ़ा करते थे। यह एक ऐसा स्कूल था जहां पर गुड लुकिंग लड़के पढ़ते थे। हमारी मुलाकात इंटर स्कूल कंपटीशन में हुई और हमारे स्कूल ने इसे होस्ट किया था।"

ईशा देओल ने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए आगे यह भी बताया कि "मैंने भरत को अपना नंबर एक टिशू पेपर पर लिखकर दे दिया था और उस वक्त मुझे दांतों पर ब्रेसेस लगे हुए थे। मैं हमेशा से यही कहती थी कि वह मुझे बहुत प्यार करता है और भरत को मैं अच्छी लगती थी। मैं भारत के साथ कॉलेज के दिनों तक कांटेक्ट में रही। लेकिन बाद में मैं थोड़ा बॉलीवुड डेब्यू में व्यस्त हो गई थी।"

ईशा देओल यहीं पर नहीं रुकती है उन्होंने आगे यह भी बताया कि "हमारे घर में एक ही फोन था और यह मेरी मां के कमरे में रहता था। इसीलिए मेरा भरत के साथ बात करना बहुत मुश्किल हो जाता था। कॉलेज के वक्त हम टच में हुआ करते थे लेकिन 18 साल की उम्र के बाद मेरे काम का सफर शुरू हुआ। लेकिन मुझे इस बात से खुशी है कि मेरी लाइफ में वह दोबारा लौट कर आए और मेरे पार्टनर बने।"

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X