तलाक के बाद ऐसा हो गया ईशा देओल का हाल? होठों को देख भड़क गए लोग, जमकर किया ट्रोल!

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल कुछ समय से चर्चा में हैं। हाल ही में ईशा देओल का लुक सामने आया है जिसके बाद वो काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। बता दें कि इस वक्त लोकसभा चुनाव की धूम है और ईशा देओल की मां हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं।
चुनावी कैंपेन में अपनी मां सपोर्ट करने के लिए ईशा देओल और उनकी बहन, अहाना देओल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। वहीं से ईशा देओल का लुक सामने आया है। इसका कारण ये है कि उनके होंठ काफी सूजे हुए थे। उनपर लिप फिलर करवाने का आरोप लगा है और इसके बाद लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई है।
वीडियो में मथुरा को लेकर कर रही हैं बात
वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा देओल मथुरा के बारे में एएनआई से बात कर रही हैँ। उन्होने कहा, ''मथुरा के बारे में क्या नहीं है कहना, मैं कुछ समय के बाद आ रही हूं यहां और इतना डेवलपमेंट हुआ है। डेवलपमेंट के साथ साथ वृंदावन की जो कुंड गलियां हैं वो सब आप लोगों ने इतने अच्छे से संभाल के रखा है। यहां पर लोग आ रहे हैं और हेरिटेज को आप लोगों ने इतना अच्छे से मेंटेन किया है।'' इस दौरान उनके होठों को लेकर बातें होना शुरु हो गईं थीं।
क्या बोले लोग?
ईशा देओल के लुक पर एक यूजर ने लिखा है, ''ईशा देओल के होठों को क्या हुआ?'' एक ने लिखा, ''बोटॉक्स ओवरलोडेड।'' एक ने लिखा, ''चीलोप्लास्टी गलत हो गई?'' एक ने लिखा, ''कभी समझ नहीं आएगा कि अभिनेता लिप जॉब क्यों करते हैं। सचमुच, किसलिए?'' एक का कहना था, ''लिप्स की बैंड बजी है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैँ। बता दें कि ईशा देओल उन सितारों में से हैं जिनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला।


Click it and Unblock the Notifications