ईशा देओल का मैटरनिटी फोटोशूट देखते रह जाएंगे आप..बेहद खूबसूरत
ईशा देओल का अपने पति भरत तख्तानी के साथ मैटरनिटी फोटोशूट आप देखते रह जाएंगे।
एक्ट्रेस ईशा देओल इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईशा देओल ने एक बार फिर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जो बेहद खूबसूरत है और इसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे।
[OMG....इतने सुपरस्टार्स ने की बजरंगी भाईजान रिजेक्ट..बन गई सलमान की सबसे स्पेशल फिल्म!]
आपको बता दें कि ये ग्रीस की तस्वीर है। ईशा देओल और भरत तख्तानी कुछ दिनों पहले अपनी 5वीं शादी की सालगिरह और बेबीमून के लिए ग्रीस गए थे जहां उन्होंने फोटोशूट करवाया है। आप भी देखिए ईशा देओल की इस तस्वीर को।

पॉपुलर फोटोग्राफर Dimitris Psillakis ने ईशा देओल की मैटरनिटी फोटोशूट कवर किया है और हर कोई ईशा देओल की इन तस्वीरों को पसंद कर रहा है। आपको साथ ही ये भी बता दें कि इस फोटोशूट के लिए ईशा देओल खुद तैयार हुई हैं। चूंकि सुबह 6 बजे इस फोटोशूट को करना था इसलिए उन्होंने खुद ही सबकुछ किया।
ईशा देओल इस साल के अंत तक मां बनेंगी। हेमा मालिनी ने बेबी के आने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। वो बेबी के लिए खास नर्सरी भी बनवा रही हैं। ईशा फिलहाल अपनी मां के घर पर ज्यादा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
