सलमान खान ने किया Walk OUT, अक्षय कुमार ने ढूंढा सलमान का रिप्लेसमेंट
जब फैन्स को पता चला था कि सलमान खान एक फिल्म प्रोड्यूस करेंगे जिसके हीरो होंगे अक्षय कुमार तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन ये सब करण जौहर की बचकानी ट्रिक थी अजय देवगन से पंगा लेने की।
दरअसल, अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार, सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही थी। फिर करण जौहर ने इसी टॉपिक पर फिल्म अनाउंस की और उसमें अक्षय कुमार - सलमान खान को मिला लिया।

लेकिन अजय देवगन ने दो टूक सलमान को ये बात क्लियर कर दी कि वो पहले से ही इस मुद्दे पर फिल्म बना रहे हैं, बस फिर क्या था सलमान ने तुरंत फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए।
लेकिन अब खबर है कि जूनियर अंबानी यानि कि ईशा अंबानी को ये फिल्म काफी पसंद आई है और अब वो इस पर पैसा लगाने को तैयार हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











