सलमान खान की 'रेस 3'- फाइनल हो गई भारी भरकम करोड़ों की डील!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरकार इरोज़ इंटरनेश्नल ने भारी भरकम दाम देकर आखिरकार फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। कोई शक नहीं कि रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। आखिर हो भी क्यों ना.. आखिर ईद और सलमान की फिल्म एक दूसरे के पर्याय ही बन चुके हैं। रेस 3 का सुपरहिट होना अभी से ही फाइनल माना जा रहा है।
टल गई सलमान की ये फिल्म.. अब 2019 क्रिसमस में होगा सीक्वल धमाका!
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह मल्टीस्टारर फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है। जबकि ट्रेलर 15 मई को सामने आएगी। सूत्रों की मानें तो यशराज फिल्म्स, एनएच स्टूडियो, इरोज इंटरनेश्नल और फॉक्स स्टार स्टूडियो को रमेश तौरानी ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए अप्रोच किया था। लेकिन इरोज की भारी भरकम डील को निर्माता मना नहीं कर पाए।

2018 को देखा जाए तो फिलहाल रेस 3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के अलावा.. खबरों की मानें तो रेस 3 की सैटेलाइट राइट्स के लिए एक चैनल ने 75 करोड़ का ऑफर दिया है.. लेकिन निर्माता तैयार नहीं है। फिल्म की सैटेलाइट राइट्स को भी 140 करोड़ तक में बेचा जाएगा। लिहाजा, साफ है कि रेस 3 रिलीज से पहले ही 300 करोड़ पार कमाई करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications