कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट

इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को 'बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड' और 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' के संयुक्त निर्माण में बनी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिलेगा।
इसके लिए चार क्षेत्रों के ऑडिशन पूरे हो चुके हैं और चार अन्य क्षेत्रों से शेष जोड़ियों की तलाश जारी है। इसमें 24 में से 12 प्रतियोगी छोटे परदे के कलाकार होंगे। छोटे परदे के कलाकारों को भी उनके अभिनय और नृत्य क्षमता के आधार पर ही चुना गया है।
हर जोड़ी को कहानी के अनुसार किरदार निभाने को दिए जाएंगे। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार इन्हें अभिनय का प्रशिक्षण देंगे। पूर्वी क्षेत्र को शबाना आजमी, उत्तरी क्षेत्र को अमृता सिंह, पश्चिमी क्षेत्र को महेश मांजरेकर और केंद्रीय क्षेत्र को जीनत अमान प्रशिक्षित करेंगे। शो के दौरान चारों बॉलीवुड कलाकार सभी प्रतियोगियों की प्रतिभा और क्षमता का निर्णय भी करेंगे।
इनमें से विकास माणिकतला, मिहिका वर्मा और राज सिंह अरोड़ा को उत्तरी क्षेत्र, चेतन हंसराज, क्रुतिका सहगल और ट्विंकल बाजपेयी को केंद्रीय क्षेत्र, रेशमी घोष, नमन साव और पंची बोरा को पूर्वी क्षेत्र और जय भानुशाली, अबिगल और करण पटेल को पश्चिमी क्षेत्र से चुन लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications