..................... Entertainment Updates Virat Anushka Post match celebration vides celebs loud shout on india victory to yujvemdra chahal new girlfriend - Hindi Filmibeat

Bollywood News: अनुष्का की बाहों में मना विराट का जश्न, भारत की जीत पर झूमे बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तानी सेलेब्स

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का ताज भारत ने अपने सिर सजा लिया है। रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान एक बार फिर विराट कोहली ने लाइमलाइट चुरा ली और फैंस का दिल जीत लिया। जैसे ही इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती वे भागकर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की तरफ गए।

वहीं दूसरी ओर जहां बॉलीवुड के कलाकार टीम इंडिया को बधाई देने में लेट हो गए वहीं पाकिस्तान की हानिया आमिर ने टिम इंडिया को अपने एक्स हैंडस से शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने इंडियन टीम की जीत पर बधाई देते हुए टीम का पोस्टर शेयर कर लिय़खा है, ''तब भी चैंपियन थे, अब भी चैंपियन हैं।''

LIVE Feed
  • Mar 10, 2025 9:26 PM

    RJ Mahavash संग युजवेंद्र चहल की तस्वीरें हुईं वायरल तो धनाश्री वर्मा ने कर दिया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं-महिलाओं को दोष

    बीते दिन युजवेंद्र चहल की RJ Mahavash के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों को स्डेटिम में साथ मैच देखते स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का खास बॉन्ड भी लोगों को देखने को मिला। दोनों की सिर्फ क्रिकेट देखते हुए ही तस्वीरें वायरल नहीं हुईं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने भी एक वीडियो युजवेंद्र चहल और आर जे महावाश संग शेयर किया था। इसके अलावा खुद आरजे महावाश ने अपने इंस्टा हैंडल पर युजवेंद्र चहल संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि वह चहल के साथ लाइट शो इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं आरजे के साथ तस्वीरें देखने पर धनाश्री वर्मा ने एक क्रिप्टक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दोष देना फैशन बन चुका है।

  • Mar 10, 2025 6:45 PM

    धनाश्री वर्मा ने किए युजवेंद्र चहल संग अपने सारे फोटो Restore, लोग बोले- नई लड़की देखकर जलन हो गई...

    धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों का तलाक की ऑफिशियल हो गया है। वहीं हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने चहल संग लिए फोटोज फिर से रीस्टोर कर दिए हैं। जिसे देखने के बाद लोगों ने तरह तरह के सवाल किए। एक ने कहा कि नई लड़की को देखकर जलन हो गई। वहीं दूसरे ने कहा- दाल में कुछ तो काला है।

  • Mar 10, 2025 6:11 PM

    मिल गया सेलिब्रिटी मास्टर शेफ को विनर ? इस सितारे के हाथ लगी चमचमाती ट्रॉफी और ये हसीना बनी रनरअप

    आपको बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के फिनाले में 5 कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचे पहली तेजस्वी प्रकाश, दूसरे गौरव खन्ना, तीसरी निक्की तंबोली, चौथे राजीव अदातिया और पांचवें फैजल शेख। वहीं इंडिया फोरम के मुताबिक इन पांचों कंटेस्टेंट में से जिसे चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी वह हैं गौरव खन्ना। जी हां, बताया जा रहा है कि गौरव इस बार के सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर होने वाले हैं। इनके साथ ही बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश तीसरी पोजीशन में हैं और फर्स्ट रनर अप बनीं निक्की तंबोली।

  • Mar 10, 2025 5:14 PM

    कार्तिक आर्यन ने सिखाया कैटरीना कैफ को इस गाने पर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

    कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन कैटरीना कैफ को अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 के मोस्ट पॉपुलर गाने हरे राम, हरे राम, हरे कृष्णा, हरे राम गाने के डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ भी बिना देर किए इस स्टेप्स को झटपट कॉपी कर लेती हैं। कैटरीना का अंदाज और स्टाइल देख फैन्स तो फिदा ही हो गए है। सोशल मीडिया पर कार्तिक और कैटरीना का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 10, 2025 4:39 PM

    IIFA Digital Award 2025 Winners: IIFA में TVF का जलवा, इस वेब सीरीज ने जमकर जीते अवॉर्ड्स

    TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनकी वेब सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर हो रही हैं, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से तारीफें बटोर रही हैं। अब TVF ने IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में भी इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने वेब सीरीज के सभी बड़े अवॉर्ड्स जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। बता दें कि बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (मेल) – जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3) को अवॉर्ड मिला है।

  • Mar 10, 2025 3:30 PM

    Viral Video - Aniruddhacharya ने अंग्रेजी में गाया गाना, वीडियो देख लोग बोले- चमत्कार...

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य इस वीडियो में कोई इंग्लिश गाना गाते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि हमें तो पता ही नहीं था कि यह बाबा जी इतना बेहतरीन गाना गाते हैं वो भी इंग्लिश में...। अब लगातार यह वीडियो लोगों के बीच में छाया हुआ है।

  • Mar 10, 2025 3:02 PM

    Sikandar से सलमान खान का होली सॉन्ग 'बम बम भोले' का टीज़र हुआ रिलीज !

    "बम बम भोले" में शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) द्वारा लिखा और प्रस्तुत किया गया दमदार रैप शामिल है, जो गाने को और भी जोशीला बना देता है। खास बात यह है कि इस रैप में किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी (द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट) भी नजर आएंगे, जो ट्रैक में एक रॉ, एनर्जेक्टिक वाइब जोड़ते हैं।

  • Mar 10, 2025 2:22 PM

    Watch- दादा राज कपूर को करीना कपूर की सलामी, IIFA 2025 में दिया दिल तक पहुंचने वाला परफॉर्मेंस

    Kareena Kapoor Tribute To Raj Kapoor At IIFA 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज से हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। करीना कपूर ने राजस्थान के जयपुर में हुए आईफा में पहले अफने लुक्स और अब अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी है। दरअसल, इस साल करीना कपूर ने अपने दादा और दिग्गज कलाकार राज कपूर को ट्रीब्यू दिया है।

  • Mar 10, 2025 1:28 PM

    अमीषा पटेल के पेट पर दिखे स्ट्रेच मार्क्स? हैरान लोगों ने दागे सवाल, कहा- 'ना शादी ना बच्चे तो निशान कैसे..'

    अमीषा पटेल की उम्र इस वक्त 49 हो चुकी है ऐसे में उनके लुक्स को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होने लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई है और जींस पहनी है। इस बीच उनका पेट दिखा और लोगों ने बातें करना शुरु कर दी हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि लगातार तारीफें कर रहे हैं कि उनके लुक से उनकी उम्र का पता नहीं चलता है। अमीषा पटेल का वीडियो काफी पुराना है और वो एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं।

  • Mar 10, 2025 12:10 PM

    विजय वर्मा से ब्रेकअप के बाद 'लेडी ड्रैकुला' बनीं तमन्ना भाटिया

    तमन्ना भाटिया इन दिनों विजय वर्मा संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि तमन्ना और विजय ने दो साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप कर लिया है। इस बीच तमन्ना भाटिया का 'लेडी ड्रैकुला' लुक सामने आया है।

  • Mar 10, 2025 11:24 AM

    'वायरल गर्ल' मोनालिसा की आंखों में आए आंसू, एक्टिंग का वीडियो वायरल

    महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। प्रयागराज में माला बेचने गई इस लड़की ने कभी सोचा नहीं होगा कि वह इतनी ज्यादा पॉपुलर हो जाएगी। आजकल सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर कोई मोनालिसा के बारे में बात कर रहा है। वहीं, मोनालिसा भी अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की तैयारी में लगी हैं। इसी बीच उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Mar 10, 2025 10:24 AM

    'लापता लेडीज' ने मचाई IIFA में तबाही, एक, दो या तीन नहीं, पूरे 9 अवॉर्ड किए अपने नाम

    इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन इस बार इंडिया में होस्ट किया गया। 8 और 9 मार्च को जयपुर में होस्ट किए गए इस अवॉर्ड शो में साल के बेस्ट परफॉर्मर्स को अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इस बार IIFA में फिल्म 'लापता लेडीज' का जलवा रहा जिसने एक साथ 9 अवॉर्ड अपने नाम किए।

  • Mar 10, 2025 9:31 AM

    संडे को 'क्रेजी' ने मारी लंबी छलांग

    सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म क्रेजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तुम्बाड ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लग रहा था कि यह फिल्म भी खूब नोट छापेगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, अब वीकेंड पर सोहम शाह (Sohum Shah) की फिल्म की कमाई में उछाल आया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, क्रेजी ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि इससे पहले शनिवार को कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये के आसपास था। खैर, 10वें दिन का कलेक्शन अनुमानित है, इसकी संख्या में उतार-चढ़ाव आ सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.89 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Mar 10, 2025 8:08 AM

    भारत की जीत के बाद युजवेद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड महविश का पोस्ट वायरल

    आरजे महविश के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही जो उन्होंने कैप्शन दिया है वो धनाश्री के फैंस को रास नहीं आ रहा है। युजवेंद्र के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए महविश ने लिखा, "कहा था ना जीता के आऊंगी.. मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं!"

  • Mar 10, 2025 7:23 AM

    अनुपम खेर बोले- मेरा देश जीत गया

    अनुपम खेर को मुंबई पहुंचते ही मिली टीम इंडिया के जीतने की खबर, शेयर किया यह वीडियो:

  • Mar 10, 2025 7:20 AM

    विवेक ओबेरॉय ने दिखाया जश्न का माहौल, लिखा- 2000 का हिसाब बराबर

    विवेक ओबेरॉय ने स्टेडियम से भारत की जीत के बाद का माहौल दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। साथ में लिखा, 'ओए होए! 25 साल का इंतज़ार खत्म! आज रोहित के शेरों ने न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का हिसाब बराबर किया। दोस्तों, ये ट्रॉफी तो हमारा हक था, और टीम इंडिया ने ना सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि भारत के लोगों का दिल भी जीत लिया। रोहित शर्मा ने हमेशा की तरह मिसाल पेश की। टीम इंडिया अब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड रखती है। मेरा भारत महान, जय हिन्द।'

  • Mar 10, 2025 7:20 AM

    इंडिया की जीत पर अजय देवगन का मजेदार रिएक्शन

    अजय देवगन ने पत्नी काजोल का 'कभी खुशी कभी गम' से वीडियो शेयर कर लिखा, 'हमारे घर में आज भी यही माहौल है। बधाई हो टीम इंडिया।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X