सरोज खान ने नचाया श्वेता को
'नच ले विथ सरोज खान' शो में एक स्पेशल एपिसोड में श्वेता साल्वे को बुलाया गया और उन्हें सरोज खान से प्रशिक्षण भी मिला.
श्वेता अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहती हैं कि जब मुझे बुलाया गया तबमैं बहुत डरी हुई थी. सरोज जी के सामने डांस करना कोई आसन काम नहीं है. पता नहींमैं उनके डांस स्टेप्स कर पाऊँगी या नहीं. लेकिन जैसे ही हमने डांस करना शुरू किया मैं सब कुछ भूल गई.
मेरे लिए ये बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मुझे सरोज जी से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ.
सरोज खान ने श्वेता को 'चने के खेत में' वाला डांस सिखाया और ये भी बताया कि जब माधुरी को यह डांस बताया था उस पल की क्या यादें हैं. चलिए इसी बहने हमारी जनता माधुरी का एक और डांस सीख गई.


Click it and Unblock the Notifications