स्पेस में फिल्म बनें: स्वीनी खारा

By Staff

फिल्म तथा धारावाहिक में बतौर बाल कलाकार काम करने वाली स्वीनी खारा दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं है मगर मात्र नौ साल की उम्र में छ: एवार्ड्स जीतना दूसरे बच्चों के लिए ज़रूर नया हो सकता है. हाल ही में स्टार प्लस के धारावाहिक 'बा बहू और बेबी" में चैताली अर्थात स्वीनी को बतौर बाल कलाकार इंडियन टेलीविजन एकेडमी एवार्ड मिला है. इसके अलावा स्वीनी ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बाल रत्न पुरस्कार, पोगो अमेज़िंग किड्स एवार्ड के साथ 2006 - 2007 में लगातार दो साल इंडियन टेलीविजन का पुरस्कार तथा लायंस इंटरनेशनल एवार्ड भी जीत चुकी हैं.

पांच पुरस्कार विजेता स्वीनी पुरस्कारों को काम करने का ईनाम तो मानती ही हैं साथ ही उनका कहना है “जब पुरस्कार मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है. ऐसा लगता है मानों अपने काम का मेहनताना मिला हो. साथ ही इससे मुझे यह संदेश भी मिलता है कि मुझे इसी तरह अच्छे रोल करने हैं जिससे मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सके.“

अपनी पढाई और शूटिंग में ताल मेल बिठाने वाली स्वीनी के लिए पढाई कितना मुश्किल है इस बारे में स्वीनी काफी उत्साह से बताती है “मैं जब शूट पर जाती हूं तो अपनी सारी किताबें सेट पर लेकर जाती हूं. जैसे ही मौका मिलता है मैं अपना होमवर्क पूरा कर लेती हूं. मुझे खुशी है कि मेरी टीचर्स इसमें मुझे बहुत सपोर्ट करती हैं. साथ ही शूटिंग वाले भी काफी सपोर्टिव हैं. वह मेरी शूटिंग मेरे स्कूल खत्म होने के बाद यानी कि शाम चार बजे बाद रखते हैं.“ इतने पुरस्कार जीतने वाली स्वीनी के लिए अपने दोस्तों का प्यार अधिक मायने रखता है.

अपने स्कूल के दोस्तों के बारे में बताते हुए स्वीनी कहती है “मैं जब भी कोई नई फिल्म करती हूं या कोई एड करती हूं तो अपने दोस्तों को बताती हूं. कभी ऐसा भी होता है जब वह मेरा कोई धारावाहिक या एड देखते हैं तो मुझे काफी उत्साह से बताते हैं. मैं अपने दोस्तों के साथ रहना और उनके साथ खेलना बहुत पसंद है.“

स्वीनी को पुरस्कारों तथा दोस्तों की प्रशंसा मे कौन सी चीज़ सबसे ज़्यादा पसंद है ? इस सवाल के जवाब में स्वीनी कहती है “दरअसल यह दोनों का कॉम्बिनेशन है इसलिए मुझे दोनों अच्छे लगते हैं. पुरस्कार का मतलब है कि अभिनय के लिए अभी आपको और मेहनत करना है. और दोस्तों की प्रशंसा आगे बढने में मददगार साबित होती है. वह मुझे अच्छा महसूस करवाती है.“

स्वीनी की पसंदीदा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ यू के तथा यूरोप में 'मिस बॉलीवुड" शो का हिस्सा बनी थी. शिल्पा ने स्वीनी को ढेर सारी गिफ्ट्स के साथ एक आई पॉड भी दिया. इससे स्वीनी काफी खुश है.

रायन इंटरनेशनल स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा स्वीनी को शूटिंग के साथ साथ पढाई भी बहुत अच्छा लगता है. उनका कहना है “मैं बडी होकर कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहूंगी क्योंकि मुझे अंतरिक्ष में जाने का बहुत शौक है.“ मज़े की बात यह है कि अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखने वाली स्वीनी का फिल्मों से भी विशेष प्रेम है. सो उसकी ख्वाहिश है कि स्पेस में भी फिल्में बनें.

'चीनी कम" में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाली स्वीनी इन दिनों और तीन फिल्मों में काम कर रही है. इसके बारे में पूछने पर वह अपनी मीठी आवाज में कहती है “मुझे कुछ भी बताने से मना किया गया है.“

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X