कश्मीरा मेरे घर कदम नहीं रखेगी: सुनीता

इस बात की पुष्टि ख़ुद कृष्णा ने की है और बताया कि सुनीता को उसके और कश्मीरा के रिश्ते पर ऐतराज़ है. उन्हें कृष्णा के लिए कोई कुंवारी लड़की चाहिए थी लेकिन कश्मीरा तो पहले से ही शादी-शुदा है. हालांकि उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया है फ़िर भी.
कृष्णा ने बताया कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य को इस रिश्ते से कोई ऐतराज़ नहीं है लेकिन चूँकि सुनीता को पसंद नहीं है इसीलिए गोविंदा भी कृष्णा से सहमत नहीं हैं. अब अपनी बीवी से कोई क्यों बैर लेगा भला ?
कृष्णा से इस बात की घोषणा कर दी है कि इस साल के अंत तक वो और कश्मीरा शादी के बन्धन में बंध जायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications