..................... Shahrukh scold Karan Rani | करण-रानी को शाहरुख ने फटकारा - Hindi Filmibeat

करण-रानी को शाहरुख ने फटकारा

By Staff

SRK in Paanchvi Pass
स्टार प्लस के शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' के प्रोफेसर शाहरुख खान अब बालीवुड के चर्चित निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को शनिवार 7 जून के शो में डपटते नजर आएंगे।

इस कक्षा में करण और रानी खुद को पांचवीं पास से तेज साबित करने पहुंचेंगे। इस कोशिश में दोनों पांचवीं पास के बच्चों से मदद भी लेंगे।

चैनल सूत्रों के अनुसार, "शो के दौरान जहां शाहरुख करण को घुटनों के बल पर बैठकर बच्चों से मदद मांगने के लिए कहते हैं, वहीं दर्शकों से चोरी से मदद मांगने पर शाहरुख उन्हें कान पकड़कर कुर्सी पर खड़े होने की सजा दे देते हैं।"

शो के बीच में करण कहते रहते हैं, "यहां हमारी बहुत बेइज्जती हुई है"। एक बार जब करण रानी को गले लगाते हैं तो शाहरुख शो में मदद करने वाले बच्चों में से एक श्रेया को गले लगा लेते हैं और कहते हैं, "तुम्हारे पास रानी है तो मेरे पास श्रेया है।"

अनुपमा बताती हैं कि शो के दौरान करण और रानी अपने बचपन की यादें भी बांटेंगे।

अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए करण बताते हैं कि वह बड़े होकर लोगों के बाल काटना चाहते थे यानी नाई बनना चाहते थे। जबकि रानी बताती हैं कि वह हमेशा से कुछ बड़ा करना चाहती थीं पर क्या, यह उन्हें मालूम नहीं था।

चैनल सूत्रों के अनुसार शूटिंग के दौरान करण बार-बार 'फिक्स करने' की जगह 'लॉक करने' शब्द का प्रयोग कर रहे थे। इससे तंग आकर शाहरुख ने उन्हें जोर से डपटते हुए कहा था, "अगली बार लॉक करने को कहा तो मैं तुम्हें अमित जी (अमिताभ बच्चन) के पास भेज दूंगा।"

उल्लेखनीय है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन सवाल का जवाब देने पर 'लॉक करने' शब्द का प्रयोग करते थे जबकि 'पांचवीं पास' में इसके लिए 'फिक्स करना' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

शो से जीती गई रकम करण और रानी मुंबई के नानावती अस्पताल व एक अन्य (रानी की पसंद के) अस्पताल को बराबर-बराबर दान करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X