..................... Smriti is about to leave Teen Bahuraniyan | तीन बहूरानियां से अलग होंगी स्मृति - Hindi Filmibeat

तीन बहूरानियां से अलग होंगी स्मृति

By Staff

Smriti Irani
वृंदा मौसी के रुप में स्मृति इरानी ने तीन बहूरानियां में प्रवेश कर तीनों बहू की कई समस्याओं को हल किया और इस शो की टी आर पी भी बढा दी थी, अब उसका काम समाप्त हो रहा है, इसलिए उसके अब बिछडने का समय हो रहा है. यानि कि वह अब इस शो से बाहर होने जा रही है.

तीन बहूरानियां के निर्माता हेमल ठक्कर ने कहा कि स्मृति इरानी इस शो से कुछ समय के लिए बाहर हो रही है और बाद में वह वापस इस शो में आयेगी. बताया जाता है कि स्मृति के प्रवेश से तीन बहूरानियां की टी आर पी में वृद्धि हुई थी.

स्मृति के जाने से जहां इस शो के निर्माता व निर्देशक गमगीन हैं वहीं इसके कलाकार बेहद खुश बताये जाते हैं, इसकी वजह यह है कि स्मृति के आने से बाकि कलाकर अपने को शो में उपेक्षित महसूस कर रहे थे. यह अलग बात है कि शो में वे स्मृति यानि कि वृंदा के जाने पर रोते धोते नजर आयेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X