स्मृति की नजर बालीवुड पर
एकता कपूर के शो सास भी कभी बहू थी में बहू की भूमिका कर स्मृति इरानी ने अत्यंत लोकप्रियता हासिल की थी और इसी के दम पर न सिर्फ वह भाजपा सांसद बनी बल्कि टीवी शो का स्वयं निर्माण भी करने लगी. लेकिन अब स्मृति की नजर बालीवुड में भी पड चुकी है और वह यूटीवी के साथ मिलकर एक कामेडी फिल्म का निर्माण करने जा रही है.
स्मृति के इस फिल्म का वितरण भी यूटीवी ही करेगा. इस फिल्म के लेखक कमलेश पांडेय हैं जिन्होंने कि रंग दे बसंती, बेटा और तेजाब जैसी फिल्में लिखी हैं और स्क्रीन प्ले इम्तियाज पटेल का है. जिन्होंने कामेडी शो हम पांच और डेविड धवन की कई फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है.
इतना ही नही कमलेश स्मृति के टीवी शो विरुद्ध और थोडी सी जमीन और थोडा सा आसमान को भी लिख रहे हैं तो इम्तियाज स्मृति के गुजराती प्ले मणिबेन डाट काम का स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. स्मृति ने हर क्षेत्र में कामयाबी पाई है, लगता है बालीवुड में भी वह कामयाबी का झंडा लहरायेगी.


Click it and Unblock the Notifications